अब 'सेक्सी दुर्गा' नाम से फिल्म...हिंदुओं को बार-बार अपमानित करना बंद करो!
.......Sunil M Gupta
संजय लीला भंसाली द्वारा रानी पद्मिनी के अपमान की चर्चा चल ही रही है कि एक वामपंथी फिल्म निर्देशक Sanal Kumar Sasidharan ने 'Sexy Durga' नाम से फिल्म बनाई है। इसकी इंटरनेशनल ब्रांडिंग टाइगर अवार्ड देकर की गयी है। भारत को सेक्स स्लेवरी का अड्डा बताया गया है! मेन कैरेक्टर का नाम दुर्गा रखते हुए इसे सेक्सी दुर्गा नाम दिया गया है।

इनके गंदे मकसद को समझना मुश्किल नहीं है! सेक्स स्लेव को दर्शा कर प्रगतिशील चेहरा दिखा रहे हैं और नाम में सेक्सी रखकर सेक्सिज्म को बढ़ावा भी दे रहे हैं! उस पर हिंदुओं की अराध्य दुर्गा का नाम रखकर मां दुर्गा को सेक्सी दुर्गा के रूप में लोगों की जुबान पर चढ़ा रहे हैं। ये उसी जमात के लोग हैं, जो महिषासुर को राजा और मां दुर्गा को वेश्या के रूप में जेएनयू से लेकर बंगाल-केरल तक पेंट करने की कोशिश करते रहे हैं!
इसमें गाली-गलौज से भरे घृणित व्यक्तित्व का मालिक फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर हिंदुओं का मजाक बनाने की और कोशिश की है। वह घटिया वयक्ति लिखता है- 'भक्तों और धर्मांध, सेक्सी दुर्गा देवी दुर्गा नहीं है, इसलिए ठंढ रखो।'


जो मीना अनुराग कश्यप महिलाओं की इज्जत नहीं करता है, फिल्म में उनके मुंह से गली दिलवाता हो और रियल लाइफ में अपनी काम पिपासा को पूरा करने के लिए बार-बार बीबी बदलता हो, वह प्रवचन दे रहा है! हद है, इस देश में बार-बार अपमनित होने के बावजूद हिंदू समाज इसके पीछे के मकसद को नहीं समझ पाता है!