डिम्पल भाभी अब आगरा को पेरिस बना देंगे -- तो 5 साल तक आपके मियां क्या मटर छील रहे थे ?


डिंपल भाभी ने प्रॅामिस किया हैं कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीती तो लखनऊ को पेरिस बना देंगी। हम तो कहते हैं ऐ भौजी,लखनऊ को लखनऊ भी बने रहने दीजिएगा तो बड़ी कृपा होगी ! दुनिया की पहली अदृश्य मेट्रो ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में चल रही है,  उद्घाटन होने के 3 माहिने बाद भी किसी को दिख नही रही है।


No automatic alt text available.No automatic alt text available.
 Image may contain: 2 people

पत्रकार मनोज को धमकी देने वाले पूर्वमंत्री का पूतला फूंकने से पुलिस ने रोका ! इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसियेशन कुशीनगर के जिलाध्यक्ष व हाटा तहसील के पत्रकार मनोज गिरी को मोबाइल पर हाटा के विघायक व सपा सरकार के राज्यमंत्री राघेश्याम सिंह के द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा फूकने की घमकी व गाली गुप्ता देने के विरोध मे पत्रकारों के पीपीगंज में राज्यमंत्री का पुतला फूकने से रोका। और पुतला छीन लिया।पत्रकारों ने विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी मंत्री को गिरफ्तार करने व पीड़ित पत्रकार की सुरक्षा की मांग की। विरोध करने वालों में सत्यप्रकाश त्रिपाठी,सतेन्द्र यादव,देवेन्द्र प्रताप सिंह,आलोक सिंह,चन्दन जायसवाल, अवधेश पाण्डेय,संजय नागबंशी, पीएन सिंह,अनुराग,शम्भू अग्रहरी, पुरूषोत्तम पाण्डेय आदि रहे।

अखिलेश भूल गए इसी कांग्रेस ने मुलायम पर गोलियां चलवाई थी: नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा कांग्रेस गठबंधन को लेकर सीएम अखिलेश पर हमला करते हुए कहा है कि अखिलेश भूल गए 1984 में इसी कांग्रेस ने उनके पिता मुलायम सिंह यादव पर गोलियां चलवाई थीं.
इसके अलावा पीएम ने कहा कि यूपी यानी 'अप', जिसका मतलब होता है बढ़ना, लेकिन अभी अगर देखिए तो यहां सब कुछ 'डाउन' नजर आता है. यूपी में विकास 'डाउन' और अपराध 'अप' है. यहां के थाने सपा कार्यालय बन गए हैं. जमीनों पर अवैध कब्जा होता है. भाजपा सरकार बनेगी तो सबका चिट्ठा खोला जाएगा.
कन्नौज के गुरसहायगंज के सैनिक मैदान में परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे वैज्ञानिकों ने जो काम किया है, वह दुनिया में ​स्वर्णिम अक्षर में लिखा जाएगा.
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने जो गरीबी हटाओ का नारा दिया था, वो वादे, घोषणा सब खोखले थे. सरकार न तो अमीरों के लिए होती है, न ही धन्नासेठों के लिए होती है. सरकार दलित-शोषित, महिला, गरीब और युवा के लिए होती है.
पीएम ने कहा कि सरकार जब गरीब के लिए 27 रुपए खुद का मिलाकर देती है, तब गरीब का पेट भरता है. गरीबों के लिए केंद्र में पैसे रखे हुए हैं लेकिन यूपी की सरकार प्रदेश के गरीबों की सूची ही नहीं दे पाई.
यही नहीं अनाथालय के लिए दिल्ली की सरकार पैसा रखी है, लेकिन यहां की सरकार पैसा नहीं लेती है क्योंकि इसमें बिचौलिया नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि मेरे पास एक भी गाड़ी नहीं है लेकिन समाजवादी घर में जाकर देखिए गाड़ियां ही गाड़ियां हैं, ये कैसा समाजवाद है?
हमारे देश में हृदय रोग की बीमारी से बचाने के लिए स्टेंट लगाना बहुत महंगा होता था, अब मैंने इसका मूल्य 85 फीसदी कम कर दिया है.
डिंपल यादव पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि समाजवादी की बहू ने फूड प्रोसेसिंग का वादा किया था लेकिन अभी तक यहां के लोग उपेक्षित हैं.
राहुल गांधी के लिए उन्होंने कहा कि जो आपसे वोट मांगने आते हैं, उन्हें इतना भी नहीं पता है कि आलू कहां होता है? ऐसे लोगों के मुंह से किसानों की बात करना शोभा नहीं देता है.
उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मों की तरह यूपी में भी सपा और कांग्रेस के बीच फिल्म की कहानी चल रही है. इस चुनाव में त्रिपदी दौड़ चल रही है, एक सपा है, दूसरी बसपा लेकिन कांग्रेस का एक पैर सपा के साथ और एक बसपा के साथ है.
मोदी ने कहा कि 4 मार्च 1984 को मुलायम सिंह जी ने लोहिया के विचारों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया था. कांग्रेस मुलायम से परेशान हो गई, फिर उन पर गोलियां भी चलीं. मुलायम के समर्थन में चौधरी चरण​ सिंह, अटल बिहारी जी ने आंदोलन किया था. अखिलेश जी को अपने पिता जी पर हमला भी याद नहीं रहा, कुर्सी के मोह में कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए. जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी.
पीएम ने कहा कि यूपी यानी अप का मतलब होता है बढ़ना लेकिन अभी अगर देखिएत तो यहां सब कुछ डाउन नजर आता है. यूपी में विकास 'डाउन' और अपराध 'अप' है. यहां के थाने सपा कार्यालय बन गए हैं. जमीनों पर अवैध कब्जा होता है. भाजपा सरकार बनेगी तो सबका चिट्ठा खोला जाएगा.
हम मेरिट के आधार पर नौकरी देंगे. कोई भाई भतीजावाद नहीं होगा.
नोटबंदी पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि जो 70 सालों से नोटों के बंडल बनाकर रखे थे, वो सब निकल गया, अब सब हिसाब दे रहे हैं. जिसने देश को, गरीबों को लूटा है, उसे लौटाना होगा.