There is no difference between Hindutva & Development in India #YogiAdityanath
इशारा साफ है , योगी जी CM बनाने का मतलब प्रदेश का सम्पूर्ण विकास , राम मन्दिर बनाने ,शांति व्यस्था का समुचित प्रशासन और गौहत्या रोकने जैसे मुद्दो पर भाजपा SERIOUS है !
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद सांप्रदायिक विवाद बढ़ने लगे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। बुलंदशहर में एक मस्जिद में भाजपा का झंडा फहराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च यानी नतीजे आने की अगली रात को करीब 9.30 बजे कुछ लोगों ने इलाके में एक जुलूस निकाला। उस जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने ही रास्ते में पड़ी मस्जिद की छत पर चढ़कर भाजपा का झंडा लगा दिया।

बुलंदशहर में ही एक और जगह पर झंडा फहराने की बात सामने आई है। अगली घटना मेरठ की बताई जा रही है। वहां पर गुरुवार (16 मार्च) को टोपी को लेकर विवाद हो गया। खबरों के मुताबिक, वहां एक सब्जी बेचने वाला शख्स टोपी पहनकर आया हुआ था। इसपर बाइक सवार कुछ लोगों ने उसकी टोपी उतरवा दी। जब सब्जी वाले ने टोपी दोबारा पहनी तो उसको पीटा गया।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर जो कि हिंसा की घटनाओं को लेकर पहले भी चर्चा में रहा है वहां भी भाजपा सरकार बनने के बाद छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने लगा है। खबरों के मुताबिक, एक विवाद किसी पुरानी दुश्मनी को लेकर हुआ। वहीं दूसरा विवाद तो सिर्फ खिड़की लगाने की वजह से हो गया।
इस जीत पर भाजपा नेताओं की तरफ से कहा जाता रहा है कि मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी को जिताया है। इसके पीछे ‘तीन तलाक’ पर सरकार का जो रुख है उसको बताया जा रहा है। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक-बहुविवाह जैसे प्रथाओं के प्रति अपना विरोध जता चुकी है।
बुलंदशहर में ही एक और जगह पर झंडा फहराने की बात सामने आई है। अगली घटना मेरठ की बताई जा रही है। वहां पर गुरुवार (16 मार्च) को टोपी को लेकर विवाद हो गया। खबरों के मुताबिक, वहां एक सब्जी बेचने वाला शख्स टोपी पहनकर आया हुआ था। इसपर बाइक सवार कुछ लोगों ने उसकी टोपी उतरवा दी। जब सब्जी वाले ने टोपी दोबारा पहनी तो उसको पीटा गया।

मुद्दा ये नहीं है कि किसने किसको वोट दिया और किसने किसको नहीं दिया , पुरानी सरर्कार के समय क्या हुआ उसका हिसाब किताब अभी शुरू नही करना है ! जो कुछ अन्याय हुआ था या होता था,जिसने भी किया था उसको कानूनन सरकार और कोर्ट सजा देवे पर आपस में बदले की भावना से रंजिश को बढ़ावा नहीं दे।सभी समर्थक ठीक से समझ लेवे उत्तरप्रदेश की सरकार जैसी या जिसकी भी बने अधिकांश जनता को सिर्फ और सिर्फ विकास ही चाहिये !
उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेवले स्टेशन के पास दो धमाके होने की खबर है। हालांकि, दोनों धमाके ज्यादा बड़े पैमाने के नहीं थे। आगरा डीआईजी महेश के मिश्रा ने कहा है कि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। डीआईजी ने बताया कि इससे पिछली रात को एक पत्र भी मिला था। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उसका धमाकों से कोई संबंध नहीं था।पहला बम किसी कूड़ा उठाने वाले ट्रेक्टर में था वहीं दूसरा बम एक घर की छत पर। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। किसी को चोट पहुंचने की खबर नहीं है।
अब तो मुद्दा है कैसे राज्य में शांति और सदभावना बनी रहे और राज्य प्रगति के रास्ते पर जोरो से बढे ! आप समाज में सर्वागीण उन्नति पर जोर दे , जो देशविरोधी है उन पर पैनी नज़र रखे ! इनका तो खात्मा आप सब जनता के सहयोग से ही होगा !