संयोजक नूर खान ने बताया कि हिन्दू कोई धर्म नहीं, जीवन पद्धति है ! एक जीवन शैली है।




मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक शारिक खान ने बताया कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए जिले में आयोजित हो रहे हिन्दू सम्मेलन को लेकर एमआरएम ने कई कार्यक्रम आयोजित किये हैं। वह रोज मुस्लिम बहुल इलाकों में जा रहा है और उनको इस सम्मेलने के बारे में बता रहा है।

खासकर, शहर के मुस्लिम बहुल गांवों में जाकर उनसे इस सम्मेलन में आने को कहा जा रहा है। इस सम्मेलन के संबंध में जागरुकता बढ़ाने के संबंध में ये मुस्लिम संगठन लगातार रक्तदान शिविर, साइकल रैली, वाहन रैली और भारत माता की आरती जैसे राष्ट्रवादी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इस संगठन के जिला सह संयोजक नूर खान ने बताया कि हिन्दू कोई धर्म नहीं है। जीवन पद्धति है। हिन्दू एक जीवन शैली है। इसलिए मुस्लिम समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में भारी संख्या में आना चाहिए और जानना चाहिए। आठ फरवरी को हो रहे इस सम्मेनल में संघ प्रमुख मोहन भागवत खुद आ रहे हैं। साथ ही आदिवासियों को भी अधिक से अधिक संख्या में यहां लाने की कोशिश हो रही है।