

बीजेपी ने यूपी में 149 और उत्तराखण्ड में 64 उम्मीदवारों की पहली सूची और उत्तर प्रदेश की दूसरी सूची के 155 उम्मीदवारों की सूची जारी की पर इसमें किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया है। ये स्थिति तब है जबकि पार्टी में लंंबे समय से अल्पसंख्यक मोर्चा भी सक्रिय है। संघ के अधीन रहकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी कहीं न कहीं जमीन पर भाजपा की ही मदद करता है। पीएम मोदी भी अक्सर अपने भाषणों में मुस्लिमों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए भाजपा को मुस्लिम हितैषी बताने की कोशिश करते रहे हैं।

