"रिद्धि दे सिद्धि दे, अष्ट नव निद्धि दे, वंश में वृद्धि दे,
ह्रदय में ज्ञान दे,चित्त में ध्यान दे, अभय वरदान दे,
दुःख को दूर कर, सुख भरपुर कर, आशा सब पूर्ण कर,
सज्जन सो हित दे, कुटुंब में प्रीत दे, जग में जीत दे,
माया दे, साया दे, और निरोगी काया दे,
मान-सम्मान दे, सुख समृद्धि और ज्ञान दे,
जय माँ लक्ष्मी" !!
============================================================
पर्व है वीर के निर्वाण का, पर्व है गौतम के केवलज्ञान का,
पर्व है आत्म साथ के कल्याणक का , पर्व है ऋद्धि सिद्धि का,
पर्व है महालक्ष्मी की साधना का, पर्व है माँ सरस्वती की आराधना का ,
पर्व है दीपो की दीपमालिकाओ का आओ इसे मिल कर मनाये दीपावली पावन पर्व !!
===================================================================
एक दीप उनको सोंपें जो, रण में मान बढ़ाते।
एक उन्हें समर्पित हो जो, हल से धान उगाते।।
एक दीप उनको सोंपे जो, शिक्षा का संचार करे।
एक उन्हें जो सत्य सनातन,धर्मो का अभिमान धरे।।
एक उन्हें जो जीवन भर, कचरे में जीवन ढून्ढ़ रहे।
मुस्कानों से विमुख खड़े जो, हर मौसम की मार सहे।।
एक दीप हँस कर रख देंगे, माँ बाबा के चरणों में।
प्रण लेंगे हम नेकी उनकी, हो अपने आचरणों में।।
एक दीप उस प्रियसी को जो, पावस सी छा जाती है।
जो जीवन के घोर तमस में, नेह निमंत्रण लाती है।
एक दीप घर के बच्चों को, वो मूल्यों के गायक हो।
सदा रखे सम्मान धरा का, वो सतपथ के नायक हो।।
आओ नीति निधान बने, ये तिमिर कहीं पर खो जाए।
यह सबसे प्राचीन सभ्यता, फिर से जगमग हो जाए।।
Gopal Deora
========================================================================