डोनाल्ड ट्रंप ने माना, हिंदू समुदाय ने विश्व संस्कृति और अमेरिकी संस्कृति में अमूल्य योगदान दिया है।



अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदू समुदाय की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि, हिंदू समुदाय ने विश्व संस्कृति और अमेरिकी संस्कृति में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि, वो अगले महीने न्यू जर्सी में होने वाले भारतीय-अमेरिकन इवेंट को संबोधित करेंगे।

अपने वक्तव्य में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, हम हिन्दू समुदाय के योगदान का समारोह मनाना चाहते हैं। हिन्दुआें ने कडी मेहनत से अमेरिकी विदेशी पॅालिसी को काफी मजबूत किया है। इस दौरान उन्होंने २४ सेकेंड का एक वीडियो संदेश भी जारी किया और १५ अक्टूबर को होने वाले ‘अतुल्य’ समारोह में भारतीय-अमेरिकी को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस वीडियो संदेश में उन्हों ने कहा है कि, वह न्यू जर्सी के पीएनसी आर्ट्स सेंटर में होने वाली रिपब्लिकन हिंदु कॉलिशन रैली में आमंत्रित करते हुए स्वयं को काफी गौरवांवित अनुभव कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि पूरे दिन भर के इस समारोह में बॉलीवुड के अभिनेता, गायक तथा हिन्दू आध्यात्मिक गुरु भी सम्मिलित होंगे। यह समारोह उन सभी पीडि़तों को राहत देगा जो इस्लामिक आतंक से पीडि़त हैं, 
Sunil M Gupta