नवजोत सिंह सिद्धू ने जब बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा था, तब ऐसी अटकलें थीं कि उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़ा ओहदा मिल सकता है. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी जरूर, लेकिन सिद्धू को 'म्यूजियम' मंत्रालय से संतोष करना पड़ा. पंजाब के डिप्टी सीएम का ओहदा ना मिलने की टीस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सिद्धू के चेहरे पर भी दिखी, हालांकि सिद्धू अपनी नाराजगी की खबरों को खारिज करते हैं. म्यूजियम मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अब नया सवेरा आ चुका है. सिद्धू ने साथ ही कहा कि वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के साथ जुड़े रहेंगे !
सिद्धू के मुताबिक- राजनीति एक तरफ है और रोजगार एक तरफ !
नई सरकार में नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका को लेकर सस्पेंस बरकरार रहा था , कयास था कि चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. सिद्धू अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव जीतकर आए हैं. हालांकि अमरिंदर सिंह का कहना था कि इस बारे में आखिरी फैसला राहुल गांधी करेंगे.! अगली सरकार में अपनी भूमिका पर सिद्धू ने भी कोई सीधा जवाब नहीं दिया था उन्होंने खुद को 'राहुल सेना का एक सैनिक' बताया था। .... उन्होंने कहा- 'मैं राहुल गांधी का अदना सा कार्यकर्ता हूं. मैं वादा करता हूं कि हम पंजाब को एक मिसाल बनाकर पेश करेंगे. सरकार में मेरी भूमिका राहुल गांधी तय करेंगे ! और राहुल सेना का एक सैनिक' सिद्धू को 'म्यूजियम' मंत्रालय से संतोष करना पड़ा.