
याद है जब 2014 में बीजेपी ने पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी का नाम घोषित किया गया था तब भी मीडिया और विरोधी राजनितिक दलो ने ऐसे ही भय का माहौल तैयार किया था... मोदी आ गया तो ये होगा मोदी आ गया तो वो होगा... कुछ हुआ क्या..?
पीएम बनने के बाद से किसी भी चुनाव में अपने भाषणों में मज़हबी ध्रुवीकरण की बात मोदी ने की ?? वो तो हमेशा अपने 125 करोड़ देशवासियों की बात करते है...
ऐसा ही माहौल यूपी में योगी जी के सीएम बनने के बाद बनाया जा रहा है... क्या आपने टीवी पर न्यूज़ चैनल्स पे उन लोगो की भीड़ देखी जो योगी योगी के नारे लगा रहे थे... ऐसे ही मोदी जी के जीतने के बाद कट्टरपंथी तलवार, भगवा, लेकर नज़र आ रहे थे...
क्या अब वो आपको कहीँ मुसलमानों की हत्या करते, दंगे करते, मुस्लिम औरतो और लड़कियों को छेड़ते दिखते है...?
योगी जी कट्टर हिंदुत्व की छवि वाले नेता है लेकिन क्या आपको वाकई कट्टर छवि वाले नेताओं और मज़हबी तुष्टिकरण से नफरत है..?
यूपी चुनाव के दरमियान जब मायावती ,अखिलेश,राहुल मुस्लिम वोट हमे मिले चिल्ला रहे थे तब क्या आपने इसका विरोध किया...
आपने कभी ओवैशी का विरोध किया..? ओवैशी ने कौन सा इस्लाम में पीएचडी कर शांति का नोबल जीत लिया है, वो भी तो कट्टर मुस्लिम छवि के नेता है... आपने कभी सोचा कि उनसे भी बहुसंख्यक समाज को डर लगता होगा...
आपने कभी किसी चुनाव में विकास के नाम पर बीजेपी को वोट दिया...? आपने हमेशा बीजेपी को हराने के लिए वोट किया... आपने कभी मुस्लिम तुष्टिकरण का विरोध नही किया...
उलटे आप चिल्ला चिल्ला कर कहते रहे मुसलमानों एक हो जाओ एक हो जाओ... अपना मुस्लिम नेता चुनो... सामने वाले ने आपकी बात सुन ली और वो एक हो गया...
नतीज़ा आपके सामने है... अब योगी जी यूपी के सीएम है, उन्हें काम करने का मौका दे,वक्त दे... अगर आप को योगी पसंद नही है तो भी भय और नकारात्मक राजनीती छोड़कर देश और प्रदेश के लिए सोचे...
योगी जी बेहतर काम करेंगे ऐसा भरोसा है... योगी जी लम्बी पारी खेलेने वाले नेता है और वो जानते है कट्टरता उन्हें हाशिये पर धकेल देगी... अगर वो विकास के लिए काम करेंगे तो अगले कई सालो तक यूपी में राज करेंगे...
लेकिन अगर आप खुद नही बदले और ऐसे ही योगी जी के प्रति भय,डर ,नफरत का नकारात्मक माहौल बनाते रहे तो मान लीजिए योगी जी 2024 में देश के पीएम होंगे...Pranjal Tripathi

निलेष जयपाल
योगी जी की मंशा के अनुसार ही इलाहाबाद के धूमनगंज पुलिस स्टेशन के पुलिस वालों ने आज सफाई के लिए घंटों पसीना बहाया. सीओ से लेकर इंस्पेक्टर और दरोगा से लेकर कांस्टेबल और मुंशी तक सफाई करते व थाने को चमकाते नजर आए. कुछ ही घंटों में पूरा थाना चमचमाने लगा. इस दौरान जो भी फरियादी थाने पर पहुंचे, वह इस नज़ारे को देखकर हैरान थे.!
सफाई के बाद थाने पर मौजूद पुलिस वालों को सफाई का संकल्प भी दिलाया गया. इस मौके पर पुलिस वालों ने संकल्प लिया कि अब वह पुलिस थानों और दफ्तरों की सफाई खुद ही नियमित तौर पर करते रहेंगे.!