यूपी में ऐसी भयंकर बीमारी हो गयी है कि थानेदार को शिकायत दर्ज
करने से पहले सपा के नेता से पूछना पड़ता है कि दर्ज करुं या न करुं
: मोदी जी !
Tanmay Modh
करने से पहले सपा के नेता से पूछना पड़ता है कि दर्ज करुं या न करुं
: मोदी जी !
यदि मुस्लिम होने का मतलब नरेंद्र मोदी और बीजेपी विरोध है , तो हिंदूं होने का मतलब मोदी और बीजेपी समर्थक क्यों नहीं हो सकता ? प्रशन है ? Zee न्युज ताल ठोक के में #रोहित सरदाना ने #सपा प्रवक्ता से पुछा अखिलेश ने 5 साल में #हिन्दुओ के लिए क्या किया ?
#सपा प्रवक्ता बोलता है - #हिन्दुओ के लिए हमने #शमशान बनाया।

यूपी में काम नहीं कारनामा बोल रहा है, पीएम मोदी का अखिलेश पर हमला, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि पहले दो चरणों के मतदान में बीजेपी के पक्ष में जमकर वोटिंग हुई.! उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "प्रथम दो चरण में भारतीय जनता पार्टी का घोड़ा बहुत तेज दौड़ रहा है, ये सबने मान लिया है. मैं आप से वादा करता हूं, आपकी सारी समस्या दूर कर दूंगा, बस आप भारी बहुमत से विजयी बनाइये."
प्रधानमंत्री ने कहा, "उत्तर प्रदेश का विकास कैसे हो, इस पर न तो सपा-बसपा, न ही कांग्रेस ने ध्यान दिया, सबने यहां के लोगों को वोटबैंक माना. यहां के लोग मेहनतकश है, समर्थ भी हैं, फिर भी यहां के लोग बेरोजगार है, इसके लिए यहां की सरकार जिम्मेदार है."


और क्या कहा पीएम मोदी ने? भगवान कृष्ण यूपी में जन्मे और गुजरात को कर्मभूमि बनाया, लेकिन मैं गुजरात में जन्मा और यूपी ने मुझे गोद लिया, ये ही मेरे मां-बाप हैं.
देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है. लेकिन अगर यूपी नहीं विकास करेगा, तो देश सही से विकास नहीं कर पाएगा.
यहां के युवाओं को जिस दिन रोजगार मिल जाएगा, उस दिन बेरोजगारी खत्म हो जाएगी.
यूपी में भयंकर बीमारी हो गई है, थानेदार बिना सपा नेता से पूछे लोगों की शिकायत दर्ज नहीं करते हैं.
यूपी में शांति व्यवस्था बनाने के लिए भेदभाव नहीं होनी चाहिए, जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक यूपी से गुंडागर्दी नहीं खत्म होगी.
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं होती है, ये काम नहीं कारनामा बोलता है.


लोकतंत्र में अगर उनको लगता है कि कोई उभर रहा है, तो ये लोग उनका पत्ता साफ कर देते हैं.
यहां गैगरेप की घटना पर आप बयानबाजी करते हैं, क्या आप यूपी को अपना परिवार नहीं मानते हो क्या?
अर्म्स एक्ट के अंदर आने वाले आंकड़ों में 50 फीसदी उत्तर प्रदेश के नाम होता.
दलित,शोषित,वंचितों की सुरक्षा,सरकार की जिम्मेदारी होती है। देश में
दलितों के प्रति उत्पीड़न की घटना का 20 फीसदी अकेले यूपी में होता है.

दलितों के प्रति उत्पीड़न की घटना का 20 फीसदी अकेले यूपी में होता है.

प्राकृतिक संपत्ति, राज्य और देश की संपत्ति होती है, लेकिन यहां अवैध खनन मुख्य कारोबार हो गया है, ये सरकार के इशारे पर होता है.
अगर जनता या पत्रकार इनके खिलाफ कोई भी खबर छाप दे तो उसकी हत्या कर दी जाती है, पुलिस उसे फोन करके धमकाती है.
भाजपा के 'संकल्प पत्र' में युवाओं को रोजगार देने और उनके भविष्य को बनाने के लिए हर संभव कोशिश का प्रस्ताव रखा है.
'विश्वकर्मा बोर्ड' छोटे और वंचितों के लिए बनाया गया है, जिसके अंतर्गत यहां के पिछड़े वर्गों को संबल बनाया जाएगा.