
*प्रधानमंत्री जी की दिनचर्या*
–आपका सोने का समय जो कुछ भी हो, पर जागने का समय निश्चित 4:45 है।
*—प्रतिदिन सबेरे आप 30 मिनट शौच-स्नान इत्यादि में लगाते हैं।साथ साथ प्रमुख समाचारों को भी देख लेते हैं।*
—पश्चात 30 मिनट ( योगासन ) व्यायाम करते हैं।
*—–एवं गत दिवस के संसार के समाचारों और भारत के और भाजपा के समाचारों की (चयनित ) ध्वनि मुद्रिका (रिकार्डिंग) सुनते हैं।*
—–फिर एक कप चाय लेते हैं। साथ कोई अल्पाहार (नाश्ता) नहीं लेते।
—–6:15 बजे एक शासकीय विभाग आप के बैठक कक्ष में प्रस्तुति के लिए सज्ज रहता है। उनकी प्रस्तुति होती है।
*—–7 से 9 आई हुई सारी संचिकाएँ (फाइलों) देख लेते हैं।*
——और आप की माता जी से दूरभाष (फोन)पर बात होती है। कुशल- क्षेम, स्वास्थ्य समाचार पूछते हैं।
—-9 बजे गाजर और अन्य शाक-फल इत्यादि का अल्पाहार होता है। साथ निम्न विधि से बना हुआ पंचामृत (पेय) पीते हैं। *{पंचामृत विधि: 20 मि.लि. मधु, 10 मि.लि. देशी गौ का घी, पुदिना, तुलसी, और नीम की कोमल पत्तियों का रस )*
🏛 कार्यालय....
—–9:15 पर कार्यालय पहुँचकर महत्वपूर्ण बैठकें करते हैं।
—–9:15 पर कार्यालय पहुँचकर महत्वपूर्ण बैठकें करते हैं।
*—-दोपहर भोजन में पाँच वस्तुएं होती है। (गुजराती रोटी, शाक, दाल, सलाद, छाछ)*
—–संध्या को 4 बजे बिना दूध की नींबू वाली चाय पीते हैं।
—–और 6 बजे खिचड़ी और दूध का भोजन.
*—–रात्रि के 9 बजे देशी गौ का दूध एक गिलास, सोंठ (अद्रक का चूर्ण) डालकर।*
—–मुखवास में, नीबू, काली मिर्च, और भूँजी हुयी अजवाइन का (जिससे वायु नहीं होता) मिश्रण।
*—–9 से 9:30 घूमना, साथ एक विषय के जानकार, चर्चा करते हुए साथ घूमते हैं।*
—–9:30 से 10:00 सामाजिक संचार माध्यम (Social Media), साथ साथ चुने हुए पत्रों के उत्तर देते हैं।
नरेंद्र भाई ने जीवन में कभी बना बनाया (Fast Food) नहीं खाया और न ही बना बनाया पेय (Soft Drink) पिया है।
*—–भारत के 400 जिलों का प्रवास आप ने किया हुआ है।*
—–जब गुजरात से दिल्ली आए, तो दो ही वस्तुएँ साथ लाए। कपड़े और पुस्तकें। ( उन्हें स्वभावतः कपडों की विशेष रूचि है।)
*——सतत प्रवास में आप रात को किसी संत के साथ आश्रम में या किसी छोटे कार्यकर्ता के घर रूकते थे। होटल में कभी नहीं।*
*—–किसी प्रसंग विशेष पर आप निजी उपहार में, पुस्तकें ही देते थे। गत एक दशक में नव विवाहितों को “सिंह पुरुष” पुस्तक उपहार में देते थे।*
—–वे ब्रश से नहीं पर करंज का दातुन करते हैं।
—–आप की रसोई में साधारण नमक नहीं, सैंधा नमक का प्रयोग होता है।
*—–प्रवास के समयावधि में संचिकाएँ (फाइलें) और चर्चा करने वाले मंत्री साथ होते हैं।*
*—–एक दिन में आपने19 तक विभिन्न सभाएँ की हैं।*
—–आखें त्रिफले के पानी से धोते हैं।( त्रिफला: "हरड़, आँवला, बेहडा" को रात में भीगो कर सबेरे उस का पानी से)
*—–प्रधान मंत्री पद पर आने के पश्चात भी गुजरात के भाजपा के कार्यकर्ताओं को दुःखद प्रसंग पर सांत्वना देने के लिए अवश्य दूरभाष करते हैं।*