देश की तकदीर बदलने में सक्षम उत्तर प्रदेश के युवाओं में अपने प्रदेश को ना बदल पाने की छटपटाहट है इसलिए प्रदेश में परिवर्तन तय है |.....................Amit Shah


प्रधान मंत्री मोदी ने दो बजकर पांच मिनट के लगभग मैदान में प्रवेश किया। उनके आते ही भीड खडी हो गयी और अभिवादन किया। प्रधानमंत्री पूरी सादगी से मंच पर आगे की ओर आये और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कलराज मिश्र एवं उमा भारती सहित कई केन्द्रीय मंत्री पहले ही मंच पर आ चुके थे।
सुरक्षा के लिहाज लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे। त्वरित कार्रवाई बल, कमांडो दस्ता, बम निरोधक दस्ता सहित सुरक्षाबलों की अन्य कई इकाइयों को तैनात किया गया था। हर आने जाने वाले पर पूरी नजर रखी जा रही थी।
रैली स्थल पर महिलाओं के बैठने का अलग प्रबंध किया गया था और मंच से उद्घोषक बार बार सुरक्षाबलों को हिदायत देता दिखा कि महिलाओं को सुविधापूर्वक उनके नियत स्थान तक जाने दिया जाए।
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में या उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी बडी महारैली नहीं देखी। ये तो जनसमुद्र है। महासागर है।



=============================================================================
रैली में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोक कलाकार भी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्र लेकर आये थे। अलग अलग कोनों पर अलग अलग संगीत, अलग तरह के नृत्य और अलग तरह का उत्साह।
रैली खत्म होते ही भीड उस मंच की ओर लपकी, जहां कुछ देर पहले उनके लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी संबोधन कर रहे थे। हजारों की संख्या में भीड भारी भरकम पक्के मंच पर जम गयी और सेल्फी का दौर शुरू हो गया।
मैदान के बाहर सड़कों का बुरा हाल था। हजारों का जनसमूह सडकों पर चल रहा था। सबको अपने वाहनों की तलाश थी और गंतव्य की ओर जाना था। इसकी वजह से मैदान के चारों ओर की सडकों पर घंटों जाम लगा रहा और पुलिसकर्मियों को यातायात बहाल करने में खासी मशक्कत करनी पडी।.....................Tanmay Modh