
‘भीम ऐप’ लांच करने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। इससे डिजिटल भुगतान के अभियान को और मजबूती मिलेगी।मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि ‘भीम ऐप’ को डाउनलोड करें और दूसरों को भी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।..................Amit Shah
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोबाइल ऐप भीम लॉन्च किया। BHIM ऐप का पूरा नाम'भारत इंटरफेस फॉर मनी'है। यह UPI बेस्ड पेमेंट सिस्टम पर काम करेगा। इसके जरिए लोग डिजिटल तरीके से पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे। खास बात यह है यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। इसमें यूजर्स को बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड जैसी लंबी डिटेल्स डालने की जरूरत नहीं होगी।इसे कैसे कर सकते हैं ऑपरेट...
-किसी भी फोन से USSD कोड *99# डायल कर इस ऐप को ऑपरेट किया जा सकता है। ये बिना इंटरनेट के भी काम करेगा।
-भीम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI)ने डेवलप किया है।
-इससे पैसे भेजने के लिए आपको सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करना होगा और एक UPI पिनकोड जनरेट करना होगा।
-इसके बाद आपका मोबाइल नंबर ही पेमेंट एड्रेस होगा। हर बार अकाउंट नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी।
-भीम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI)ने डेवलप किया है।
-इससे पैसे भेजने के लिए आपको सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करना होगा और एक UPI पिनकोड जनरेट करना होगा।
-इसके बाद आपका मोबाइल नंबर ही पेमेंट एड्रेस होगा। हर बार अकाउंट नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी।
- फिलहाल यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करेगा। जल्दी ही क्षेत्रीय भाषाएं भी इसमें जुड़ेंगी।
क्या-क्या कर सकते हैं इस ऐप से
चैक बैलेंस: आप अपने बैंक अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं।
कस्टम पेमेंट एड्रेस: आप अपने फोन नंबर्स के साथ कस्टम पेमेंट एड्रेस को भी ऐड कर सकते हैं।
कस्टम पेमेंट एड्रेस: आप अपने फोन नंबर्स के साथ कस्टम पेमेंट एड्रेस को भी ऐड कर सकते हैं।
QR कोड: QR कोड स्कैन करके भी आप किसी को पेमेंट भेज सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ मर्चेंट का QR कोड स्कैन करना होगा।
ट्रांजैक्शन लिमिट: 24 घंटे में मिनिमम 10,000 रुपए और मैक्सिमम 20,000 रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं।
भीम ऐप यूज करने पर कोई चार्ज रहेगा?
इस ऐप से ट्रांजेक्शन करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि,IMPS और UPI ट्रांसफर पर आपका बैंक कुछ चार्ज वसूल कर सकता है।
इन बैंकों के अकाउंट सपोर्ट करेंगे
Allahabad Bank,Andhra Bank,Axis Bank,Bank of Baroda,Bank of India,Bank of Maharashtra,Canara Bank,Catholic Syrian Bank,Central Bank of India,DCB Bank,Dena Bank,Federal Bank,HDFC Bank,ICICI Bank,IDBI Bank,IDFC Bank,Indian Bank,Indian Overseas Bank,IndusInd Bank,Karnataka Bank,Karur Vysya Bank,Kotak Mahindra Bank,Oriental Bank of Commerce,Punjab National Bank,RBL Bank,South Indian Bank,Standard Chartered Bank,State Bank of India,Syndicate Bank,Union Bank of India,United Bank of India,Vijaya Bank.