बहुत डरावना है राहुल गाँधी का ऐलान "डरो मत", याद है 84 में दिल्ली में सिक्ख कत्लेआम के वक्तभी कांग्रेस का ऐलान था "डरो मत" !!

बहुत डरावना है कांग्रेस का "डरो मत" का सिद्धांत...........Nageshwar Singh Baghel

Image may contain: 1 person, beard and text

राहुल गाँधी ने दिल्ली में अपनी पार्टी के आयोजन में यह ऐलान किया है कि... कांग्रेस का सिद्धांत-सन्देश है कि "डरो मत" ...!!!
राहुल गांधी के इस ऐलान के मायने और परिणाम हमे आशंकित भी करते हैं और भयभीत भी..
क्योंकि... हमने देखा है कि...
➤➤जब केवल तीन दिनों में तीन हज़ार सिक्खों का सरेआम कत्लेआम दिल्ली में हुआ तब सरकार कांग्रेस की थी और आज 33 साल बाद भी उस नरसंहार में शामिल किसी हत्यारे को सज़ा नहीं हुई है. अर्थात उन हत्यारों को सन्देश बहुत साफ़ था कि "डरो मत".

➤➤जब केवल 5 घण्टे में हज़ारों निर्दोष लोगों की हत्या का मुख्य जिम्मेदार वॉरेन एंडरसन सरकारी संरक्षण में सरकारी गाड़ी से भोपाल और देश से भगा तब सरकार कांग्रेस की थी. अर्थात वॉरेन एंडरसन को सन्देश बहुत साफ़ था कि डरो मत.

➤➤जब कश्मीर से तीन लाख पण्डितों को लूटा मारा और भगाया गया, उनकी माँ बहन बेटियों के साथ बलात्कार किया गया, उनका कत्ल किया गया तब कांग्रेस की सरकार थी और ऐसा करनेवाले किसी भी लुटेरे हत्यारे को आजतक सज़ा नहीं मिली है. अर्थात उन लुटेरों हत्यारों को सन्देश बहुत साफ़ था कि डरो मत...

➤➤जब 11 जुलाई 2006 को मुम्बई की लोकल ट्रेनों में बम विस्फोट करके पाकिस्तानी आतंकियों ने सैकड़ों निर्दोषों को मौत के घाट उतार दिया था तब कांग्रेस की सरकार थी और उस सरकार के दो मंत्रियों अर्जुन सिंह तथा अब्दुल रहमान अंतुले ने तब कहा था कि मुस्लिमों को बदनाम करने के लिए यह बम विस्फोट हिन्दू संगठनों ने करवाये हैं. अर्थात उन पाकिस्तानी आतंकी हत्यारों को कांग्रेस का सन्देश बहुत साफ़ था कि डरो मत...

➤➤जब नवम्बर 2008 में मुम्बई पर हमला करके पाकिस्तानी आतंकियों ने सैकड़ों निर्दोषों को मौत के घाट उतार दिया था तब कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने जब यह कहा था कि यह आतंकी हमला RSS की साज़िश है. अर्थात उन पाकिस्तानी आतंकी हत्यारों को कांग्रेस का सन्देश बहुत साफ़ था कि डरो मत...


अतः अतीत के उपरोक्त उदाहरणों के चलते राहुल गांधी के "डरो मत" ऐलान के मायने और परिणाम हमे आशंकित भी करते हैं और भयभीत भी..
(Shri Jitendra Pratap Singh G)