मुलायम बोले- 105 सीटों पर हमारे नेता और कार्यकर्ता क्या करेंगे ? पप्पू-कांग्रेस का पत्ता गोल करो !!

Image may contain: 3 people, textNo automatic alt text available.

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस को मिली 105 सीटों पर हमारे नेता और कार्यकर्ता क्या करेंगे ? 
सबने मेहनत की थी. अब उनका क्या होगा? ये ठीक नहीं. मैं पार्टी को खत्म नहीं होने दूंगा !

यूपी चुनाव के लिए अखिलेश और राहुल गांधी के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो के एक दिन बाद ही अखिलेश के पिता मुलायम सिंह कांग्रेस के खिलाफ मैदान में उतरते दिख रहे हैं. सपा-कांग्रेस के गठजोड़ के खिलाफ मुलायम ने रविवार को कहा था कि मैं प्रचार नहीं करूंगा. सोमवार को मुलायम इससे एक कदम और आगे बढ़े और पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मिली 105 सीटों पर नामांकन दाखिल करने को कह दिया.

सपा के साथ गठबंधन के तहत कांग्रेस को 105 सीटें मिली हैं. पहले दो चरणों का नामांकन खत्म हो चुका है. मुलायम के इस निर्देश का मतलब है कि अगले पांच चरणों के चुनाव में कांग्रेस को मुलायम समर्थकों का भी सामना करना पड़ेगा.

No automatic alt text available.Image may contain: text
अखिलेश यादव दे रहे बुजुर्गों को वृद्धाश्रम भेजने की सलाह मुख्यमंत्री जी बुजुर्गों की जगह घर में होती है वृद्धाश्रम में नहीं
#UttarDegaUP

मुलायम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि मैंने जिंदगी भर सपा को कांग्रेस के खिलाफ लड़कर खड़ा किया और अब साथ जाने का कोई मतलब ही नहीं बनता. मुलायम सिंह ने कहा कि वह अभी भी अखिलेश को इस गठबंधन के खिलाफ समझाने की कोशिश कर रहे हैं. मुलायम ने कहा कि ये एलायंस पार्टी को खत्म कर देगा.