दूरसचांर के टावरों में लगे चीनी उपकरण देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकते हैं.!!

भारत में बैठकर ये जासूस चीन को दे रहा है पल पल की खबर! भारत में कब क्या हो रहा है इसके लिए अब पड़ोसी दुश्मन को अपने जासूस भारत में भेजने की जरूरत नहीं है. क्योंकि दुश्मन अब घर बैठकर ही भारत में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख रहा है. हाल मे इस बात का खुलासा होने के बाद कि भारत में सीसीटीवी कैमरे बेचने वाली दर्जन भर चीनी कंपनियों के मदर व बेस सर्वर देश के बाहर चीन में लगे हैं, इस आशंका को बड़ा दिया है कि कहीं इसके जरिए देश के भीतर चीन द्वारा निगरानी तो नहीं की जा रही है.
गौरतलब हो कि इसके पूर्व दूरसचांर के क्षेत्र में काम आने वाले मोबाइल टावरों को लेकर भी इसी प्रकार की आंशका जताई गई कि उनमें जो चीनी उपकरण लगे हैं वे देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकते हैं.
बहराल, भारत में अधिकतर महत्वपूर्ण स्थानों पर चाहे वह प्राइवेट हो सरकारी कार्यालय, सभी में आजकल सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं. यही नहीं भारत के कुछ अति महत्वपूर्ण स्थानों जहां पर किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होती वहां भी कैमरे लगे होते हैं. लेकिन ये कैमरे कहां बने है और इनके आनलाइन सर्वर कहां है इसकी जानकारी लोगों को नहीं होती है.
यही नहीं, सीसीटीवी कैमरे बेचने वाली इन चीनी कंपनियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं. ! भारत में सीसीटीवी कैमरे बेचने वाली चीन की कंपनी हिकविजन का संबंध पाकिस्तानी सेना व सुरक्षा एजेंसियों के साथ है इसका खुलासा कंपनी की वेबसाइट हिकविजन.कॉम से भी होता है. जिसमें एक स्थान पर बताया गया है कि यह कंपनी चीनी सीसीटीवी कैमरों की मदद से लाइव फीड भारत से चीन को भेजती है और इसी प्रकार पाक से भी लाइव फीड लेती है.
OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA
इस खबर के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है. कहीं चीन हिकविजन कंपनी कैमरों के जरिए भारत की निगरानी कर महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान से तो साझा नहीं कर रही है. l चीन की सरकार के पास हिकविजन की 40 फीसद हिस्सेदारी है. यानी यह कंपनी पूर्ण रूप से प्राइवेट कंपनी नहीं है जैसा कि बताया जाता है. चीन की सरकारी कंपनी सेटिहक ग्रुप का इस कंपनी में काफी प्रभाव है. ऐसे में भारत में चीन के रास्ते ट्रांसमिट होने वाले लाइव फीड को हासिल करना चीन के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है....Shailesh Nathwani