गद्दारी का कलंक लगा केजरीलाल पर, जन विरोध के चलते भागा केजरीवाल !!









केजरीवाल को पहनाई पाकिस्तानी टोपी : राष्ट्रीय पाटीदार संगठन ने कुलदेवी उमिया माता के मंदिर पर बैनर के जरिए केजरीवाल का जमकर विरोध किया. इस बैनर में केजरीवाल को पाकिस्तानी झंडे की टोपी पहना दिखाया गया है. केजरीवाल का काफिला जब उंजा पहुंचा, तो लोगों ने नारा लगाते हुए उन्हें देशद्रोही बताया. l


लोगों ने केजरीवाल को देशद्रोही बताया : लोगों का कहना है कि केजरीवाल ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग कर पाकिस्तानी होने का सबूत दिया है. वहीं उमिया माता मंदिर के अंदर जाते वक्त लोगों ने केजरीवाल को काले झंडे भी दिखाए, तो विरोध के बीच केजरीवाल ने पाटीदारों की कुलदेवी मां उमिया की पुजा और आरती की. केजरीवाल जितनी भी देर वहां रहे केजरीवाल का लगातार विरोध होता रहा. 



आपको बता दे कि अरविन्द केजरीवाल शुक्रवार शाम गुजरात में चार दिन के दौरे के लिए पहुंचे थे। लेकिन उनके हवाईअड्डे पर पहुँचते ही वहां लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ नारे लगाये । कई जगहों पर लगे पोस्टर और बैनर्स में केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी बताया गया। 



विरोध के चलते अरविन्द केजरीवाल अपनी चार दिन की गुजरात यात्रा रद्द कर शाम को पुनः दिल्ली लौटेंगे। सूत्रों के मुताबिक़ केजरीवाल के गुजरात पहुँचते ही वहां 'राष्ट्रवादी पाटीदार संगठन' द्वारा उनका जबरदस्त विरोध शुरू हो गया था। आज सुबह जब पाटीदारों के प्रमुख धार्मिक स्थान 'उमिया धाम' दर्शन करने गए तो वहां भी इस संगठन द्वारा जबरदस्त विरोध हुआ। विरोध के कारण उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी है l






खबर यह भी थी कि केजरीवाल के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुँचे आप समर्थक भी केजरीवाल के विरोध में खड़े हो गए थे। गुजरात में हो रहे विरोध के कारण उन्हें अपना चार दिन का गुजरात दौरा रद्द करना पड़ा है और आज शाम को पुनः दिल्ली लौटने की आशंका है।



सूत्रों के मुताबिक़ केजरीवाल आज शाम गुजरात के सुरत का दौरा करने वाले थे, लेकिन वहां पर भी 'राष्ट्रवादी पाटीदार संगठन', 'गुजरात हित रक्षक समिति' और पूर्व सैनिको के संगठन ने जबर्दस्त विरोध कर के आज सुबह से ही माहौल गर्म कर दिया । जिस कारण केजरीवाल को अपना गुजरात दौरा रद्द करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर भी दिखा था गुस्सा : केजरीवाल के गुजरात दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में गुस्सा देखने को मिला था। लोग ने ट्वीट कर अरविन्द केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी बताया और उन्हें वापस जाने का कहा।