Sanjay Kumar's Kitchen Tips.


किचन टिप्स ...............
1. सफर के लिए खाना ले जाते समय सब्जियो मे थोड़ा सा सिरका मिला दिया जाए तो वे अधिक समय तक सुरक्षित रहती है ।
2. बेसन के घोल मे कुछ बूँद नीबू के रस की मिला देने से पकौड़े खस्ता और चिकनाई रहित बनते है ।
3.केक फ्रिज मे रखने पर सूख जाता है अगर केक के साथ ब्रेड पीस एक डिब्बे मे बंद करके रखा जाए तो केक ताजा रहता है ।
4.केक या बिस्किट बनाते समय उस पर दूध मे भीगे हुए काजू बादाम लगाए जाएँ तो बेक करते समय मेवे नही निकलेगे ।
5.गुजिया बनाने के लिए मैदे को दूध से गूथे गुजिया ज्यादा सफेद और खस्ता बनेगी ।
6.मिक्सी मे सूखे मसाले पिस्ते समय उसमें थोड़ा सा नमक मिला दिया जाए तो मसाले आसानी से पिस जाते है ।
7.घर मे रखा देसी घी पुराना हो जाए तो उसे गरम करके उसमें नीबू निचौड दे ।इससे ताजे घी की खुशबू आएगी और खाने मे भी ताजा लगेगा ।
8.मठरी के आटे को दही से गूथे मठरी ज्यादा खस्ता बनेंगी ।
9.दूध या खीर जल जाए तो उसमें दो हरे पान के पत्ते डालकर कुछ देर आँच पर रख दे ।जलने की बू दूर हो जाएगी ।
10.टमाटो कैचअप बनाते समय थोड़े अंगुर मिलाने से कैचअप स्वादिष्ट बनती है ।
11.जैम बनाते समय दो छोटे चम्मच नीबू का रस मिलाएँ जैम जल्दी सैट होगा ।
12.रोटियो को कैसरोल मे रखने के बाद उसमें दो-तीन अदरक के टुकड़े रख दे तो वे मुलायम रहती है ।
13.मक्की का आटा गूथते समय पानी की जगह चावल का मान्ड डालें रोटी नरम बनेंगी ।