हाईकोर्ट का सरकार को डेंगू पर नोटिस पर केजरीवाल बोले , दिल्ली के बारे में मुझसे नहीं LG और PM से पूछिए !!

दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर, अब तक 5 मौतें, 487 लोग डेंगू के चपेट में और हाईकोर्ट का केजरीवाल सरकार को नोटिस !  केजरीवाल बोले, दिल्ली के बारे में मुझसे नहीं LG और PM से पूछिए !!


देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर कम होता नज़र नहीं आ रहा है। राजधानी में अब तक डेंगू के कुल 487 मामले सामने आ चुके हैं और डेंगू से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली हाईकोर्ट ने आज आप सरकार और नगर निकायों को राष्ट्रीय राजधानी में मच्छर जनित बीमारी डेंगू पर अंकुश के लिए तमाम निवारक कदम उठाने का निर्देश दिया।

दिल्ली में एक तरफ जहां आज चिकनगुनिया से पहली मौत का मामला सामने आया है वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनके हाथ में कुछ नहीं है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनके पास किसी तरह का कोई अधिकार नहीं है इसलिए उनसे किसी तरह का कोई सवाल ना पूछें।
दरअसल ट्विटर पर जब किसी ने अरविंद केजरीवाल से राजधानी में मच्छर के कहर और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के दिल्ली से बाहर होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पास तो एक पेन तक खरीदने की भी शक्ति नहीं है..ताकत सिर्फ एलजी और पीएम के पास ही है..दिल्ली के बारे में उन्हीं लोगों से सवाल पूछिए।
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार को चिकनगुनिया से पीड़ित 65 साल के आर पांडेय नाम के एक शख्स की मौत हो गई। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से अब तक दिल्ली में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें मलेरिया और डेंगू से होने वाली मौत भी शामिल हैं।

CM n min left wid no power now, even to buy a pen. LG n PM enjoy all 
powers wrt Del. LG abroad.Question them for Del
https:// us/775490493346086912 
केजरीवाल बोले, दिल्ली के बारे में मुझसे नहीं LG और PM से पूछिए