
1. डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने और दिल्ली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले 4 दिनों से गोवा में प्रचार कर रहे हैं!
2. खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बंगलुरु चले गए हैं. कफ से परेशान केजरीवाल गले की सर्जरी कराने के लिए 10 दिनों तक बैंग्लोर में रहेंगे. 12 सितंबर को वो पंजाब से 4 दिन का प्रचार कर लौटे थे.!
3. सोमवार की रात उप-मुख्यमंत्री फिनलैंड रवाना हो गए. ये एक सरकारी टूर है, जिसमें उनके साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैं. मनीष सिसोदिया के विदेश से रविवार को दिल्ली लौटने की उम्मीद है!
4. गोपाल राय श्रम और रोजगार मंत्रालय छोड़कर छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं. दिल्ली में वापसी 20 सितंबर के बाद ही संभव है!
5. सरकार में कम सक्रिय रहने वाले खाद्य और पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन हज यात्रा में गए हुए हैं!
6. इसके अलावा सेक्स सीडी कांड में जेल की हवा खा रहे संदीप कुमार का विभाग खाली पड़ा हुआ है. पार्टी ने फिलहाल महिला बाल विकास, समाज कल्याण जैसे विभाग के लिए किसी नए मंत्री को ज़िम्मेदारी नहीं दी है!
केजरीवाल सरकार में कपिल मिश्रा ही एक ऐसे मंत्री हैं जो इस वक्त दिल्ली में हैं. अस्पतालों की बदहाली के सवाल पर कपिल 'आज तक' के कैमरे से बचते नजर आए. बार-बार सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि जैन साहब थोड़ी देर में आने वाले हैं, आते ही साथ वो पूरी जानकारी देंगे!
साभार: भाई कृष्ण कुमार.....Sunil M Gupta